मै बिरेन्द्र सिंह उम्र 52 वर्ष पिता स्व बुटु सिंह ग्राम झरखी विशुनपुर पोस्ट गझंडी थाना झुमरी तिलैया जिला कोडरमा झारखण्ड का निवासी हूँ|
मैं मेहनत मजदूरी कर के अपने घर का खर्च चलाता हु और अपने गाँव में ही एक दुसरे का जो काम होता है वाही करता हु| जिससे मेरे घर का जीविका चलता है | मेरी घटना यह है की दिनांक 11 जनवरी 2023 को मेरे गाँव में अचानक पुलिस घुस आई और सभी के घर का दरवाजा पीटने लगा मेरे घर का भी दरवाजा पीटा तभी मै भाग कर जैसे ही दरवाजा खोला पुलिस लाठी से पीटने लगी मै अपना दाहिना हाँथ से बचाना चाहां परन्तु मेर हाँथ में गंभीर चोट लग जाने से मेरा हाँथ टूट गया| और मै वही गिर गया जिमसे बाद पुलिस मेरे घर में घुस गई और मेरी पत्नी को पीटने लगा और गन्दा गन्दा माँ बहन का गाली देने लगा, मै उठ कर अपनी पत्नी को बचाने गया तो हमें फिर से धक्का दे दिया और मै गिर गया| इस तरह पुलिस करीब आधे घंटे तक मेरे घर में तमाशा करता रहा मेरे घर की औरते जाग गई और बच्चे भी जाग गए और सभी पुलिस से पूछते रहे की क्या कारण है अह्म्लोग क्या किये है परन्तु पुलिस कुछ नहीं बताया और गन्दी गन्दी माँ बहन की गाली देता रहा यह सुन कर घर के बच्चे रोते रहे परन्तु पुलिस ने कोई रहम नहीं दिखाया और मार पीट करने के बाद हमें पकड़ कर ले जाने लगा परन्तु घर वाले हाथ पैर जोड़ने लगे और मेरा टुटा हुआ हाँथ पकड़ने पर वह जोर से क्रेक कर गया जिससे मै चिल्लाया तब हमें छोड़ दिया जिसके बाद पुलिस मेरे घर से नीकल गई|
इस घटना से मेरा पूरा परिवार काफी भयभीत हो गया और हम सभी लोग घर से बहार दुसरे के घर में रात बिताने लगे, पूरा दिन मेहनत मजदूरी में गुजरता और रात दुसरे के घर जा कर रहना होता है आज तक मेरे गाँव में इस तरह का घटना नहीं नहीं हुआ था जिस तरह हमारे साथ और गाँव वालो के साथ हुआ है|
हम चाहते है इस घटना को जो अंजाम दिया है उस पर क़ानूनी कार्यवाही हो और हमें इन्साफ मिले मेरा हाँथ टुटा है तब से मै कुछ भी काम नहीं कर पाटा हु पूरा दिन बैठ कर गुजर जाता है |
आपको तह सब बता कर हमें शांति महसूस हो रहा है अब तक मेरे साथ हुई घटना को कोई सुनने नहीं आय था आपको पूरी घटना सुना कर दिल को शांति महसूस हो रहा है|
संघर्षरत पीड़ित
बिरेन्द्र सिंह
No comments:
Post a Comment