Saturday, February 15, 2014

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर के शहर कोतवाली के मुख्य द्वार पर पुलिस कर्मियों द्वारा युवक की सरेराह पिटाई करने के सन्दर्भ में |

सेवा में,                                                        15 फरवरी, 2014

       श्रीमान अध्यक्ष महोदय,

       राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग,

       नई दिल्ली |


विषय : उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर के शहर कोतवाली के मुख्य द्वार पर पुलिस कर्मियों द्वारा युवक की सरेराह पिटाई करने के सन्दर्भ में |


महोदय,

       आपका ध्यान दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा के दिनांक 13 फरवरी, 2014 की इस खबर "निर्दोष पर टूटा पुलिस का कहर" की ओर दिलाना चाहता हूँ | उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले शहर कोतवाल के मुख्य गेट के सामने पुलिसकर्मियों ने एक युवक को सरेराह पिटाई कर दी | इसके साथ ही यह भी खबर है कि वह युवक पुलिस वालो का सेवादार था जिसके एवज में उसे कोइ भी मेहनताना नहीं दिया जाता था | दोनों ही मामले में युवक के मानवाधिकार का हनन किया गया है |

       अतः आपसे निवेदन है कि कृपया इस मामले को संज्ञान में लेते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही और पीड़ित युवक को मुआवजा दिलाने की कृपा करे |

  

संलग्नक :

1.       दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा की प्रति |

 

 

भवदीय

डा0 लेनिन रघुवंशी

महासचिव

मानवाधिकार जननिगरानी समिति

सा 4/2 ए दौलतपुर, वाराणसी

+91-9935599333

 



 Please visit:

No comments:

Post a Comment