Monday, February 19, 2024

आन लाईन न्यूज “अमर उजाला’’ में प्रकाशित खबर Hathras News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रैक्टर, करंट से हुई चालक की मौत के सम्बन्ध में |

सेवा में,
     श्रीमान अध्यक्ष महोदय,
     राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग,
     नई दिल्ली|

विषय- आन लाईन न्यूज “अमर उजाला’’ में प्रकाशित खबर Hathras News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रैक्टर, करंट से हुई चालक की मौत के सम्बन्ध में |
महोदय,
मै आपका ध्यान आन लाईन न्यूज “अमर उजाला’’ में प्रकाशित खबर Hathras News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रैक्टर, करंट से हुई चालक की मौत की ओर आकृष्ट कराना चाहूँगा| जिनका लिंक संलग्नक है:-
https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/hathras/tractor-driver-dies-after-being-electric-current-in-tractor-from-high-tension-line-2024-02-17

किसान ट्रैक्टर लेकर खेत की ओ जा रहा था। घर के नजदीक झूलती हुई हाईटेंशन लाइन की चपेट में ट्रैक्टर आ गया। करंट से ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने उन्हें करंट मुक्त कराया। घायल हालत में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
हाथरस जनपद में कोतवाली मुरसान क्षेत्र के खुटीपुरी जाटान में 17 फरवरी की दोपहर को ट्रैक्टर लेकर जा रहे किसान की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मुरसान कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
गांव खुटीपुरी जाटान निवासी 42 वर्षीय वीरी सिंह पुत्र किशोरी लाल दोपहर को ट्रैक्टर लेकर खेत की ओ जा रहे थे। घर के नजदीक झूलती हुई हाईटेंशन लाइन की चपेट में ट्रैक्टर आ गया। करंट से ट्रैक्टर चालक वीरी सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। मंजर देख ग्रामीणों ने सूझबूझ से उन्हें करंट मुक्त कराया। घायल हालत में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस भी मौके आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अत: महोदय से विनम्र निवेदन है कि उपरोक्त गम्भीर मामले को संज्ञान में लेकर निष्पक्ष जाँच करे| जिससे मृतक के परिवार को न्याय और उचित मुआवजा मिल सके|

भवदीय 


(लेनिन रघुवंशी)
  संयोजक

आन लाईन न्यूज ‘’पब्लिक ऐप ‘’में प्रकाशित खबर बेल्थरा रोड: हिस्ट्रीशीटरके दबाव में पुलिस ने तेलमा जमालुद्दीन गाव मे रुकवा दिया निर्माण,अब 17 को आने का सुनाया फरमान’’के सम्बन्ध में

सेवा में,                       19 फरवरी 2024 
   श्रीमान अध्यक्ष महोदय,
   राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग,
   नई दिल्ली|
विषय- आन लाईन न्यूज ‘’पब्लिक ऐप ‘’में प्रकाशित खबर बेल्थरा रोड: हिस्ट्रीशीटरके दबाव में पुलिस ने तेलमा जमालुद्दीन गाव मे रुकवा दिया निर्माण,अब 17 को आने का सुनाया फरमान’’के सम्बन्ध में 
महोदय, 
   मै आपका ध्यान आन लाईन न्यूज ‘’पब्लिक ऐप ‘’में प्रकाशित खबर बेल्थरा रोड: हिस्ट्रीशीटर के दबाव में पुलिस ने तेलमा जमालुद्दीन गाव मे रुकवा दिया निर्माण,अब 17 को आने का सुनाया फरमान’’ की ओर आकर्षित कराना चाहूँगा| जिनका लिंक संलग्नक है-https://public.app/video/sp_1b0rjuymlyn28?share=true

विदित हो कि बलिया जिला के उभाव थानान्तर्गत तेलमा जमालुद्दीनपुर गाव के हिस्ट्रीशीटर शौकत अली अंसारी के दबाव में रंजित वर्मा के निर्माणाधीन मकान को रुकवा दिया गया| जबकि उनका न्यायालय में कोई भूमि विवाद नही है| जिस पर रंजित वर्मा अपने भाई के साथ मंगलवार को उभाव थाना पहुचकर पुलिस से  तीसरी मदद की गुहार लगायी| लेकिन पुलिस अब उन्हें 17 फरवरी को आने की बात कहकर लौटा दिया| 
पीड़ित भाइयो ने बताया की पहले बाइक से डायल 112 न०- की पुलिस मौके पर भूस्वामी को जमकर हडकाया| धन उगाही भी करनी चाही लेकिन सफलता नही मिली| तो उसे कई बार थाने पर बुलाकर परेशान किया गया|और अब 17 फरवरी तक निर्माण न करने का सुना डाला जबकि उसके निर्माण पर अडंगा डालने वाले का थाने पर कही अता पता नही रहता है| रंजित वर्मा ने बताया की वह बेकरी बिस्किट की सप्लाई का काम करता है|जबकि उसका भाई नौकरी करते है| दोनों भाई मिलकर चहारदिवारी का निर्माण करा रहे थे| जिसे पुलिस ने दस फरवरी जबरन काम बंद करा दिया| पीड़ित भाइयो का आरोप है कि पुलिस को पैसा न देने की वजह से उन्हें परेशान किया जा रहा है|
अत: महोदय से विनम्र निवेदन है कि उपरोक्त मामले को संज्ञान में लेकर आरोपियों के खलाफ त्वरित कार्यवाही करे| जिससे पीड़ित परिवार को पुलिस द्वारा दी जा रही यातना से छुटकारा मिले तथा उनका मानवाधिकार सुरक्षित रहे|
भवदीय

(लेनिन रघुवंशी)
(संयोजक)

Sunday, February 18, 2024

आन लाईन न्यूज ‘’दैनिक भास्कर’’ में प्रकाशित भास्कर ‘’चाईबासा में डायन बताकर परिवार के 4 लोगों की हत्या:हाथ-पैर बांधकर पीटा, फिर काट डाला; सुसाइड बताने के लिए रेलवे ट्रैक पर फेंका’’ के सम्बन्ध में

सेवा में,                                   18 फरवरी 2024 
  श्रीमान अध्यक्ष महोदय,
  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग,
  नई दिल्ली|
विषय- आन लाईन न्यूज ‘’दैनिक भास्कर’’ में प्रकाशित भास्कर ‘’चाईबासा में डायन बताकर परिवार के 4 लोगों की हत्या:हाथ-पैर बांधकर पीटा, फिर काट डाला; सुसाइड बताने के लिए रेलवे ट्रैक पर फेंका’’ के सम्बन्ध में 
महोदय,
    मै आपका ध्यान आन लाईन न्यूज ‘’दैनिक भास्कर’’ में प्रकाशित भास्कर ‘’चाईबासा में डायन बताकर परिवार के 4 लोगों की हत्या:हाथ-पैर बांधकर पीटा, फिर काट डाला; सुसाइड बताने के लिए रेलवे ट्रैक पर फेंका’’की ओर आकर्षित कराना चाहूँगा| जिनका लिंक संलग्नक है- https://www.bhaskar.com/local/jharkhand/chaibasa/jagannathpur/news/murder-of-parents-and-two-innocent-children-by-calling-them-witches-132602759.html?_branch_match_id=1287632826897233964&utm_campaign=132602759&utm_medium=sharing&_branch_referrer=H4sIAAAAAAAAA8soKSkottLXT0nMzMvM1k3Sy8zT   
विदित हो कि हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के नुरदा गांव के तुंगबासा बस्ती में डायन बताकर आदिवासी परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। मृतकों में माता-पिता, तीन साल की बच्ची और आठ महीने का बच्चा शामिल है। हत्या के बाद सभी शवों को रेल पटरी पर फेंक दिया गया। 
शनिवार सुबह चक्रधरपुर रेल मंडल के केंदपोसी-तालाबुरू के बीच चारों क्षत-विक्षत शव बरामद हुए। महिला और दो बच्चों के शव पोल संख्या 343/13-13 ए की बीच मिले। वहीं पुरुष का सिरकटा शव दो किलोमीटर दूर पोल संख्या 340/23 और सिर पोल संख्या 340/22 के बीच मिला।
अत: महोदय से विनम्र निवेदन है कि उपरोक्त गम्भीर मामले को संज्ञान में लेकर निष्पक्ष जाँच करते हुए आरोपियों के खिलाफ गम्भीर धाराओ में मुकदमा पंजीकृत करे| जिससे पीड़ित परिवार को न्याय और मुआवजा मिल सके|
भवदीय 

(लेनिन रघुवंशी)
(संयोजक)