Monday, August 9, 2021

आजमगढ़ जेल के कैदी की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत, परिजनों ने जेलर पर लगाया मारपीट का आरोप

                                                                  अति महत्वपूर्ण


सेवा में,                                                                9 अगस्त, 2021

श्रीमान अध्यक्ष महोदय,

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग,

नई दिल्ली |

 

महोदय,

      आपका ध्यान ऑन लाइन न्यूज़ पोर्टल “www.bhadainimirror.com” के इस खबर “आजमगढ़ जेल के कैदी की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत, परिजनों ने जेलर पर लगाया मारपीट का आरोप” की ओर आकृष्ट कराना चाहता हूँ | रूद्र प्रताप सिंह देवकली का रहने वाला था पिछले 4 महीने से वह आजमगढ़ जेल में बंद था | मृतक के पिता संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके मृतक पुत्र की उम्र महज 17 वर्ष थी जबकि पुलिस ने उसकी उम्र 22 वर्ष दर्शायी है | आजमगढ़ जेल में बंद रूद्र प्रताप सिंह की बीएचयू अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी | मृतक के पिता संजय सिंह ने जेलकर्मियो के ऊपर अपने बेटे को मारने का गंभीर आरोप लगाया है |

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया इस मामले को संज्ञान में लेते हुए इसकी उच्च स्तरीय जाँच करते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही का निर्देश देते हुए मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की कृपा करे |

 

न्यूज लिंक -

 

https://bhadainimirror.com/Prisoner-of-Azamgarh-Jail-dies-in-Varanasi-during-treatment-The-relatives-accused-the-jailer-of-assault

 

 

भवदीय

डा0 लेनिन रघुवंशी

सीईओ

मानवाधिकार जननिगरानी समिति

9935599333

 

 

 



image.png

image.pngimage.png

No comments:

Post a Comment