Monday, February 19, 2024

आन लाईन न्यूज ‘’पब्लिक ऐप ‘’में प्रकाशित खबर बेल्थरा रोड: हिस्ट्रीशीटरके दबाव में पुलिस ने तेलमा जमालुद्दीन गाव मे रुकवा दिया निर्माण,अब 17 को आने का सुनाया फरमान’’के सम्बन्ध में

सेवा में,                       19 फरवरी 2024 
   श्रीमान अध्यक्ष महोदय,
   राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग,
   नई दिल्ली|
विषय- आन लाईन न्यूज ‘’पब्लिक ऐप ‘’में प्रकाशित खबर बेल्थरा रोड: हिस्ट्रीशीटरके दबाव में पुलिस ने तेलमा जमालुद्दीन गाव मे रुकवा दिया निर्माण,अब 17 को आने का सुनाया फरमान’’के सम्बन्ध में 
महोदय, 
   मै आपका ध्यान आन लाईन न्यूज ‘’पब्लिक ऐप ‘’में प्रकाशित खबर बेल्थरा रोड: हिस्ट्रीशीटर के दबाव में पुलिस ने तेलमा जमालुद्दीन गाव मे रुकवा दिया निर्माण,अब 17 को आने का सुनाया फरमान’’ की ओर आकर्षित कराना चाहूँगा| जिनका लिंक संलग्नक है-https://public.app/video/sp_1b0rjuymlyn28?share=true

विदित हो कि बलिया जिला के उभाव थानान्तर्गत तेलमा जमालुद्दीनपुर गाव के हिस्ट्रीशीटर शौकत अली अंसारी के दबाव में रंजित वर्मा के निर्माणाधीन मकान को रुकवा दिया गया| जबकि उनका न्यायालय में कोई भूमि विवाद नही है| जिस पर रंजित वर्मा अपने भाई के साथ मंगलवार को उभाव थाना पहुचकर पुलिस से  तीसरी मदद की गुहार लगायी| लेकिन पुलिस अब उन्हें 17 फरवरी को आने की बात कहकर लौटा दिया| 
पीड़ित भाइयो ने बताया की पहले बाइक से डायल 112 न०- की पुलिस मौके पर भूस्वामी को जमकर हडकाया| धन उगाही भी करनी चाही लेकिन सफलता नही मिली| तो उसे कई बार थाने पर बुलाकर परेशान किया गया|और अब 17 फरवरी तक निर्माण न करने का सुना डाला जबकि उसके निर्माण पर अडंगा डालने वाले का थाने पर कही अता पता नही रहता है| रंजित वर्मा ने बताया की वह बेकरी बिस्किट की सप्लाई का काम करता है|जबकि उसका भाई नौकरी करते है| दोनों भाई मिलकर चहारदिवारी का निर्माण करा रहे थे| जिसे पुलिस ने दस फरवरी जबरन काम बंद करा दिया| पीड़ित भाइयो का आरोप है कि पुलिस को पैसा न देने की वजह से उन्हें परेशान किया जा रहा है|
अत: महोदय से विनम्र निवेदन है कि उपरोक्त मामले को संज्ञान में लेकर आरोपियों के खलाफ त्वरित कार्यवाही करे| जिससे पीड़ित परिवार को पुलिस द्वारा दी जा रही यातना से छुटकारा मिले तथा उनका मानवाधिकार सुरक्षित रहे|
भवदीय

(लेनिन रघुवंशी)
(संयोजक)

No comments:

Post a Comment