Wednesday, July 1, 2020

शासन द्वारा किशोरियों को निशुल्कसेनेट्री पैड प्रदान करने के सन्दर्भ में |


From: JMN PVCHR <jmn.pvchr@gmail.com>
Date: Wed, Jul 1, 2020 at 3:58 PM
Subject: शासन द्वारा किशोरियों को निशुल्कसेनेट्री पैड प्रदान करने के सन्दर्भ में |
To: <secyhfw@nic.in>
Cc: Dr. Lenin Raghuvanshi <lenin@pvchr.asia>


सेंवा में 

     श्रीमती प्रीति सूदन जी 

          सचिव (स्वास्थ्य और परिवार कल्याण)

          नई दिल्ली |


विषय – शासन द्वारा किशोरियों को निशुल्क सेनेट्री पैड प्रदान करने के सन्दर्भ में |

महोदय,

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वैश्विक महामारी कोविड19 से बचाव एवं लॉकडाउन से प्रभावित नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार के राहत कार्य पुरे मनोयोग से संचालित है, जिसके कारण नागरिकों को काफी राहत मिला है | हम आपका घ्यान किशोरियों के लिए निःशुल्क सेनेट्री पैड प्रदान करने कि तरफ ले जाना चाहते हैं |

जनमित्र न्यास सतत रूप से बच्चों किशोरियों के पोषण एवं स्वास्थ्य के मुद्दे पर जमीनी स्तर पर कार्य करता रहा है | अब तक के कार्य अनुभवों के आधार पर हम प्रदेश सरकार से यह मांग करना चाहते हैं कि, जैसे कि, सामान्य दिनों में किशोरियों को विद्यालयों के माध्यम से सेनेट्री पैड उपलब्ध कराया जाता था | उसी प्रकार आज इस महामारी के समय में भी एनम, आशा, आंगनवाडी कार्यकत्री की सहायता से सेनेट्री पैड उपलब्ध कराया जाय |

महिला एवं बाल कल्याण विभाग एवं परिवार स्वास्थ्य कल्याण विभाग के पास पूर्व के उपलब्ध आकडों के अनुसार किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य कि, स्थिति विशेष संतोषजनक नही था हाँ सुधार जरुर हो रहा था | विभाग इन मुद्दों पर गम्भीरता से काम कर रहा था जिसके कारण उनके ज्ञान, व्यवहार और अभ्यास में स्वच्छकर एवं स्वस्थकर परिवर्तन आया था | विदित हो कि, आज लॉकडाउन के कारण परिवारों की अर्थव्यवस्था पर भारी प्रभाव पड़ा है, जिसके कारण उनके क्रय शक्ति भी गम्भीर रूप से प्रभावित है | अर्थाभाव के कारण परिवार और वे स्वयं सेनेट्री पैड जैसी आवश्यक वस्तु को खरीदने में अक्षम हो गए हैं | जबकि सेनेट्री पैड के अभावों में गंदे कपड़ों के प्रयोग से संक्रमण से वे बुरी तरह प्रभावित हो जातीं हैं |

अत: आप महोदय से विनम्र निवेदन है कि, कृपया किशोरियों को सेनेट्री पैड उपलब्ध कराने के मुद्दे पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाए, जिससे पुर्व कि भांति उन्हें सेनेट्री पैड उपलब्ध हो पाए | इस कार्यक्रम में न सिर्फ विद्यालय में पंजीकृत किशोरियों बल्कि ड्राप आउट किशोरियों को भी शामिल किया जाए |

 

भवदीया 

श्रुति नागवंशी 


--
SHRUTI NAGVANSHI
Convenor- Voice of People (VOP)
 Managing Trustee- PVCHR 
PEOPLES VIGILANCE COMMITTEE ON HUMAN RIGHTS (PVCHR)
SA 4/2A DAULATPUR,VARANASI-221002 (Uttar Pradesh) INDIA..
Phone: 0542-2586688 .
Mobile: +91 - 9935599330
Please Visit -
www.childhood-pvchr.blogspot.com
www.facebook.com/childrenvoice.india
www.pvchr.asia
www.pvchr.net


No comments:

Post a Comment