Thursday, August 4, 2011

दलित छात्रा से बलात्कार - पुलिस द्दारा समझौता कराने की कोशिश



---------- Forwarded message ----------
From: Mreetyunjay Rai <mreetyunjay@gmail.com>
Date: 2011/8/4
Subject: दलित छात्रा से बलात्कार - पुलिस द्दारा समझौता कराने की कोशिश
To: "akpnhrc@yahoo.com" <jrlawnhrc@hub.nic.in>


सेवा मे,                                                  4 अगस्त 2011

      अध्यक्ष,

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग

   नई दिल्ली

अभिनन्दन !!!

विषय:- दलित, नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार और पुलिस द्वारा सहयोग नही करने के सम्बन्ध में

महोदय,

       मै, आपका ध्यान 30 जुलाई 2011 के दैनिक जागरण की खबर 'शिक्षकों ने किया दलित छात्रा के साथ बलात्कार' पर आकृष्ट करना चाहुगा जिसमे दो लोगो ने दलित छात्रा के साथ बलात्कार किया। http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttarpradesh/4_1_8097516.html . लेख है कि मुजफ्फरपुर के मंसुरपुर थाना के गाँव नौना मे प्राईवेट स्कुल चला रहे माधोपुर गाव के निवासी सुधीर और संजीव नौना गाँव मे स्कुल चलाते है. दोनो ने 10वी की दलित छात्रा से स्कुल मे बलात्कार किया । पीडिता के परिजनो द्वारा एफ.आई.आर दर्ज कराने पर स्थानीय थाने द्वारा शिकायत दर्ज करने बजाय समझौता कराने की कोशिश की गयी. परिजनो द्दारा नही मानने पर बाद मे पुलिस ने एफ.आई.आर दर्ज किया।   

             महोदय, इस सम्बंध में निवेदन/मांग है कि दोषियो एवम एफ.आई.आर दर्ज नही करने वाले पुलिसकर्मियो के खिलाफ अतिशीध्र आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करे जिससे कि पीडिता को शीध्र न्याय मिल सके ।  

 

                 डा लेनिन

                       (महा सचिव)

        मानवाधिकार जन निगरानि समिति

      एस.ए. 4 /2 ए,दौलतपुर,वाराणसी
       मोबा.न0:+91-9935599333

                 pvchr.india@gmail.com

                www.pvchr.org

                 www.pvchr.net 

 

 

No comments:

Post a Comment